चंडीगढ़ 14 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ को केंद्र सरकार की ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत पहली खेप में 25 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं। इन बसों को खासतौर पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बसों में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक रैंप और लो-फ्लोर डिजाइन (400 मिमी) की सुविधा दी गई है, जिससे बस में चढ़ना और उतरना बेहद आसान होगा।ये 15 मीटर लंबी फुली एसी ई-बसें एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 224 किलोमीटर तक चल सकती हैं। बसों में 36 यात्रियों के बैठने और 20 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और स्टॉप के लिए पुश बटन सिस्टम भी लगाया गया है।केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। पहली खेप में 25 बसें पहुंच चुकी हैं, जबकि 25 बसें फरवरी के अंत तक और शेष 50 बसें मार्च-अप्रैल तक आने की उम्मीद है।गौरतलब है कि नवंबर 2025 में 85 पुरानी डीजल बसों को हटाए जाने के बाद शहर में बसों की कमी महसूस की जा रही थी। अब नई ई-बसें इस कमी को पूरा करेंगी।प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूटों पर यात्रियों को हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ट्राइसिटी के लोगों को बेहतर, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर मिल सके।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026