चंडीगढ़ 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ जानकारी के अनुसार कंवरदीप कौर ने अपने पद पर एक साल के एक्सटेंशन के लिए आवेदन भेजा है, लेकिन अभी तक इसकी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक उनके एक्सटेंशन के लिएGovernment of Punjab की ओर से एनओसी दे दी गई है और चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके अलावा Ministry of Home Affairs ने भी फाइल को क्लीयर कर दिया है। फिलहाल यह फाइल अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री के पास भेजी गई है और उनके निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।इस मामले के बीच एक बार फिर चंडीगढ़ में एसएसपी के पद पर यूटी कैडर के अधिकारी की नियुक्ति की मांग भी उठने लगी है। इससे पहले भी प्रशासनिक तालमेल और बेहतर शासन के लिए गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर यह मांग की जा चुकी है कि इस पद पर यूटी कैडर के अधिकारी को ही तैनात किया जाए।गौरतलब है कि आतंकवाद के दौर में चंडीगढ़ को डिस्टर्ब एरिया घोषित किया गया था। उसी समय पहली बार पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी Sumedh Singh Saini को यहां एसएसपी नियुक्त किया गया था। उनके तबादले के बाद से अब तक लगातार पंजाब कैडर के अधिकारी ही इस पद पर तैनात होते आ रहे

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में 2 मार्च को होगा होलिका दहन, 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली

चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में इस वर्ष होलिका…
Share to :

चंडीगढ़ पुलिस में 6 साल बाद खुला प्रमोशन का रास्ता, आठ इंस्पेक्टर बनेंगे डीएसपी

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पुलिस विभाग में लंबे…
Share to :

चंडीगढ़ की राजनीति में फिर बड़ा उलटफेर आप की मेयर प्रत्याशी प्रेमलता कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ की राजनीति में एक…
Share to :

नववर्ष 2026 का स्वागत, नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ

चंडीगढ़ 1 जनवरी (जगदीश कुमार)नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही लोगों…
Share to :