चंडीगढ़ 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित बिल्डर अंकित सदाना के घर पर फायरिंग कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब की अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार मुल्लांपुर के पास गांव रूड़की खाम निवासी 19 वर्षीय रमनदीप लुधियाना जेल में बंद था, जबकि नवांशहर के गढ़ी अजीत सिंह निवासी नरेंद्र धीर उर्फ आकाश कपूरथला जेल में बंद था। सेक्टर-19 थाना प्रभारी सतवीरा रॉयल के नेतृत्व में पुलिस टीम दोनों को अलग-अलग जेलों से चंडीगढ़ लेकर आई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें मोहाली के रहने वाले ‘जानू’ नाम के युवक ने फायरिंग का टास्क दिया था और इसके बदले कुछ पैसे भी दिए गए थे। हालांकि अंकित सदाना से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाली कॉल या रिकॉर्डिंग के बारे में दोनों ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है। पुलिस अब ‘जानू’ की तलाश में जुटी है। उसके पकड़े जाने के बाद ही साफ हो सकेगा कि इस वारदात के पीछे किस गैंग का हाथ है।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने 10 जनवरी को लुधियाना में कार खरीद-फरोख्त करने वाले एक व्यक्ति की दुकान पर भी फायरिंग की थी। उस मामले में पंजाब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान ही उन्होंने 15 जनवरी की रात सेक्टर-19 में अंकित सदाना के घर फायरिंग करने की बात कबूल की थी।घटना के समय अंकित सदाना घर में सो रहे थे। हमलावरों ने करीब छह राउंड फायर किए थे। गेट पर दो और दीवार पर चार गोलियों के निशान मिले, जबकि मौके से कोई खाली खोल बरामद नहीं हुआ।वारदात के अगले दिन अंकित सदाना के मोबाइल पर एक रिकॉर्डिंग भेजकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। प्रारंभिक जांच में यह आवाज गुरुग्राम के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले में गैंगस्टर कनेक्शन को लेकर भी जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :