चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में इस वर्ष होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा, जबकि रंगों की होली 4 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार 2 मार्च को शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। इस दौरान भद्रा तो रहेगी, लेकिन भद्रा मुख नहीं होगा, इसलिए इस दिन होलिका दहन करना दोषमुक्त और शास्त्रसम्मत माना गया है।
सेक्टर-28 स्थित खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी ईश्वर चंद्र शास्त्री के अनुसार, 2 मार्च को भद्रा मुख मध्यरात्रि 2:38 बजे से 3 मार्च सुबह 4:34 बजे तक रहेगा। वहीं 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 5:56 बजे तक रहेगी, लेकिन उस दिन प्रदोष काल का अभाव रहेगा और चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में 2 मार्च को ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा।3 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम तक रहने के कारण उस दिन रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा। धुलेंडी का पर्व चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को मनाया जाता है, इसलिए इस वर्ष रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।जलती हुई होलिका में डालें ये वस्तुएंसेक्टर-15 के जयश्रीराम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि सूखे नारियल में सात लौंग, सात हरी इलायची, सात बादाम गिरी और घी-शक्कर भरकर जलती होलिका में अर्पित करने से वातावरण शुद्ध होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। होलिका की परिक्रमा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होने और स्वास्थ्य लाभ की मान्यता है।सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की विष्णु के प्रति अटूट आस्था और होलिका दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है। मान्यता है कि दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी बहन होलिका को अग्नि में बैठने का आदेश दिया था, लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :