दैनिक खबरनामा 15 मार्च 2026 पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान‑इजराइल युद्ध का असर अब पंजाब तक महसूस किया जा रहा है। खासकर कनाडा जाने वाले स्टूडेंट्स, वर्क परमिट धारकों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब के दोआबा क्षेत्र के जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर से हर साल बड़ी संख्या में युवा पढ़ाई और नौकरी के लिए कनाडा जाते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में उनकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा महंगी और लंबी हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर पूरे पंजाब के उन परिवारों पर पड़ रहा है जिनके बच्चे पढ़ाई या काम के लिए कनाडा जाते हैं।
28 फरवरी के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव का असर वैश्विक विमानन क्षेत्र पर भी पड़ा है। अब तक करीब 46 हजार उड़ानें प्रभावित हो चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से ईरान, इराक, कुवैत, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने हवाई क्षेत्र में कई प्रतिबंध लगाए हैं या निगरानी बढ़ा दी है। इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट प्रभावित हुए हैं और कई एयरलाइंस को अपने मार्ग बदलने पड़े हैं।पंजाब से कनाडा जाने वाले अधिकांश यात्री पहले खाड़ी देशों के बड़े ट्रांजिट हब दुबई, दोहा और अबू धाबी के जरिए यात्रा करते थे। मौजूदा हालात में इन मार्गों पर अनिश्चितता बढ़ गई है। कई एयरलाइंस ने अपने रूट बदल दिए हैं, जिसके कारण अब यात्रियों को लंदन, फ्रैंकफर्ट और पेरिस जैसे यूरोपीय शहरों के रास्ते कनाडा जाना पड़ रहा है। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।