आगरा 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों को याद किया गया।वहीं दूसरी ओर आगरा जनपद के बटेश्वर गांव में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक आवास इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरी तरह सूना पड़ा रहा। उनका पैतृक घर आज भी खंडहर की हालत में है, जहां न तो कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित हुआ और न ही श्रद्धांजलि देने कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी पहुंचे। गांव में इस बात को लेकर चर्चा और निराशा का माहौल देखने को मिला।बताया गया कि बटेश्वर में पहले से आयोजित कृषि मेले के चलते जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित कुछ प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे, लेकिन यह दौरा भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती से जुड़ा नहीं था। जयंती के नाम पर केवल संकुलन केंद्र पर सफाई अभियान चलाया गया, जबकि पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि का कोई आयोजन नहीं हुआ।गौरतलब है कि वर्ष 2023 में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उनके पैतृक गांव बटेश्वर पहुंचे थे। उस दौरान मुख्यमंत्री ने बटेश्वर के विकास को लेकर चार बड़ी घोषणाएं की थीं। इनमें आगरा से वृंदावन तक हवाई दर्शन की सुविधा, यमुना किनारे घाटों और मंदिरों का जीर्णोद्धार, सांस्कृतिक संकुल केंद्र की स्थापना और अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक आवास के स्थान पर स्मारक निर्माण की घोषणा शामिल थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन घोषणाओं के बावजूद आज तक पैतृक आवास की हालत नहीं सुधरी है। जन्म शताब्दी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी जब देश और प्रदेश स्तर पर बड़े कार्यक्रम हुए, तब अटल के पैतृक गांव में उपेक्षा साफ नजर आई। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि इस अवसर पर कम से कम पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम या विकास कार्यों की प्रगति दिखाई देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।अब सवाल यह उठ रहा है कि जिन घोषणाओं के सहारे बटेश्वर के विकास की उम्मीद जगी थी, वे धरातल पर कब उतरेंगी और कब अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक आवास को एक स्मारक के रूप में पहचान मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विदेश मंत्रालय की आपत्ति के बाद हरियाणा ने ट्रैवल एजेंट कानून में किया संशोधन, अब एमिग्रेशन एक्ट के अनुरूप होंगे नियम

हरियाणा 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) हरियाणा विदेश मंत्रालय की आपत्ति के…
Share to :

पंजाब विजिलेंस के SSP लखबीर सिंह सस्पेंड, 55 करोड़ के डेवलपमेंट मामले से जुड़ा बताया जा रहा है एक्शन

अमृतसर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार ने अमृतसर में तैनात विजिलेंस ब्यूरो…
Share to :

हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई। युवाओं व बच्चों ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ लोहड़ी पर्व को लेकर शहर और…
Share to :

अमित शाह के रीवा दौरे की सुरक्षा व्यवस्था पर उप स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को दी बधाई

रीवा 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित रीवा दौरे…
Share to :