पंजाब 5 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में होली मौके पर मोहाली में अवैध शराब बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। सेक्टर-99 स्थित एक कैफे में चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित प्रीमियम ब्रांड की शराब ग्राहकों को परोसी जा रही थी। जैसे ही इसकी सूचना एक्साइज विभाग को मिली, तुरंत विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।जानकारी के मुताबिक, पंजाब एक्साइज विभाग ने चार मार्च को फ्लोरेंस कैफे में दबिश दी। यह कार्रवाई एक्साइज कमिश्नर और पटियाला जोन के डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) के निर्देशों पर की गई। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैफे की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान वहां से भारी मात्रा में प्रीमियम ब्रांड की शराब बरामद हुई, जो चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी, लेकिन उसे पंजाब में अवैध रूप से बेचा जा रहा था।विभाग ने मौके से पूरी शराब जब्त कर ली है। इस मामले में आरोपी रिधम, निवासी सेक्टर-20 अंबाला, के खिलाफ सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 61 के तहत दर्ज किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब बिक्री पर विशेष नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं। एक्साइज विभाग की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में बनेगी पंजाब की पहली एक्सपो सिटी, AI टावर के साथ 300 टेक कंपनियों को मिलेगा मंच

पंजाब 5 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब सरकार मोहाली में एयरपोर्ट…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…
Share to :

जब वर्दी से आगे बढ़कर दिल ने चुना साथ IPS नवजोत सिमी और IAS तुषार सिंगला की अनोखी लव स्टोरी

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) पंजाब प्यार न उम्र देखता है,…
Share to :

ढकोली सीएचसी में डॉक्टरों की गैरहाजिरी से मरीज परेशान, घंटों इंतजार के बाद लौट रहे लोग

पंजाब 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब जीरकपुर। ढकोली स्थित…
Share to :