हरियाणा 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में युवाओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर रोजगार के नए अवसर देने की दिशा में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हारट्रॉन) ने बड़ी पहल की है। प्रदेश में अब तक 79 अत्याधुनिक स्किल सेंटर शुरू किए जा चुके हैं, जहां युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा और अन्य उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस उन्नत कौशल केंद्र योजना का उद्देश्य युवाओं को बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप तैयार करना और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। खास बात यह है कि यह पहल गांवों तक भी पहुंच रही है, जिससे ग्रामीण युवाओं को भी नई तकनीकों से जुड़ने का मौका मिल रहा है। सभी कोर्स राष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं।सरकार प्रदेश में 100 से अधिक ऐसे केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। अब तक 86 केंद्र आवंटित किए जा चुके हैं, जिनमें 34 शहरी और 52 उपमंडल व ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इनमें से 79 केंद्र चालू हो चुके हैं और अगस्त 2025 से करीब 1,600 छात्र प्रशिक्षण ले रहे हैं।
वर्ष 2024 में शुरू हुई इस योजना के तहत हारट्रॉन ने पारंपरिक कंप्यूटर शिक्षा से आगे बढ़कर नई तकनीकों पर फोकस किया है। केंद्रों का आवंटन पारदर्शी निविदा प्रणाली से किया गया है। साथ ही, प्रदर्शन के आधार पर संस्थानों, प्रशिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहन भी दिया जाता है। पूरी व्यवस्था डिजिटल प्रणाली से संचालित है, जिससे निगरानी, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा में हिसार से अलग होगा हांसी, CM नायब सैनी ने किया 23वें जिले का एलान

हरियाणा में हिसार से अलग होगा हांसी, CM नायब सैनी ने किया…
Share to :

इंद्री में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक दिन में 5 कॉलोनियां ध्वस्त, DTP की ताबड़तोड़ कार्रवाई

हरियाणा इंद्री 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा) करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में…
Share to :

हरियाणा में बड़ा बुलडोजर एक्शन 21.5 एकड़ में फैली 6 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, 27 निर्माणाधीन ढांचे गिराए

अंबाला 3जनवरी (दैनिक खबरनामा)हरियाणा के अंबाला जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ…
Share to :

सोनीपत के मदीना गांव में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, चूरमा और मिस्सी रोटी का लिया स्वाद

हरियाणा 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सोनीपत जिले के…
Share to :