हरियाणा 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव में मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। यह वही किसान संजय मलिक हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने करीब तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई भी की थी।
राहुल गांधी सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर गांव पहुंचे और लगभग एक घंटे तक शादी समारोह में रहे। जैसे ही वह अपनी कार से उतरे, उनके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया, जिसे उन्होंने सिक्योरिटी टीम के साथ झुककर उठाया। मौके पर रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई कांग्रेस नेता और मेजबान परिवार के लोग बुके लेकर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।गांव पहुंचने पर राहुल गांधी का हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जब वह शादी वाले घर में जा रहे थे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से “राहुल भाई राम-राम” कहा, जिस पर राहुल ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए अभिवादन किया।समारोह के दौरान राहुल गांधी ने दूध के साथ चूरमा खाया और किसान की बेटी के हाथों से बनी मिस्सी रोटी का भी स्वाद लिया। उन्होंने महिलाओं द्वारा गाए जा रहे शादी के पारंपरिक गीत भी सुने और शादी की रस्मों तथा हरियाणवी पहनावे के बारे में जानकारी ली।किसान संजय मलिक की बेटी तनु बीकॉम पास हैं। उनकी शादी रोहतक के सुंदरनगर निवासी सुनील के साथ तय हुई है, जो एमए (इंग्लिश) पास होने के साथ-साथ क्रिकेटर भी हैं। तनु की बारात मंगलवार शाम को रोहतक से आएगी। परिवार में तनु की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक भी हैं।परिवार के सदस्यों के अनुसार राहुल गांधी शादी वाले घर में जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों के बीच बैठे और महिलाओं के मंगल गीत सुनते हुए उनसे शादी की परंपराओं के बारे में बातचीत करते रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :