पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लेहली पुलिस चौकी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को 22 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पंचकूला (हरियाणा) के सेक्टर-20 निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है।चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम टी-प्वाइंट लेहली चेक पॉइंट पर गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अंबाला की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और अचानक दिशा बदलकर लालड़ू की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।इस दौरान युवक ने अपनी जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे खाई में फेंक दिया, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। खाई से बरामद लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 22 ग्राम कोकीन मिली।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इस नशा तस्करी नेटवर्क से कब और कैसे जुड़ा हुआ है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026