चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो अलग-अलग लोकेशन पर प्लानिंग की थी। अगर चमनप्रीत सेक्टर-9 नहीं पहुंचता, तो सेक्टर-35 में हत्या की तैयारी की गई थी।18 मार्च को चमनप्रीत अपने दो दोस्तों के साथ जिम करने सेक्टर-9 आया था। करीब 20 मिनट बाद वह दोस्तों से सेक्टर-35 में बाल कटवाने की बात कहकर जिम से बाहर निकला। जैसे ही वह गाड़ी में बैठने लगा, पहले से घात लगाए शूटरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि शूटरों को चमनप्रीत की हर गतिविधि की सटीक जानकारी थी, जो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा दी गई थी। उन्हें जिम के समय से लेकर उसके मूवमेंट तक की पूरी जानकारी थी।मामले में चमनप्रीत के पार्टनर बलकार सिंह ने खुलासा किया है कि गैंगस्टर लकी पटियाल सिंगर बब्बू मान के शो को लेकर नाराज था। इसी विवाद के चलते उसने चमनप्रीत पर शो रुकवाने का दबाव बनाया था।परिवार के अनुसार, करीब एक साल पहले चमनप्रीत को विदेश से प्रिंस चौहान के नाम पर फिरौती की कॉल भी आई थी। हालांकि उस समय मामला आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस चौहान भी लकी पटियाल गैंग से जुड़ा है।जांच में यह भी सामने आया है कि पहले चमनप्रीत और लकी पटियाल के संबंध अच्छे थे, लेकिन बब्बू मान के शो को लेकर विवाद के बाद दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई, जो अब इस हत्या की बड़ी वजह मानी जा रही है।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और शूटरों के साथ-साथ लोकल मददगारों की भी तलाश की जा
You May Also Like
मनीमाजरा ज्वेलरी शॉप से 505 ग्राम सोने की चोरी आरोपी की डिफ़ॉल्ट बेल रद्द, 15 दिन में सरेंडर का आदेश
चंडीगढ़ 14 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ मनीमाजरा में एक ज्वेलरी…
- Vishal
- March 14, 2026
PGIMER चंडीगढ़ में एडवांस्ड न्यूरो सेंटर शुरू एक ही छत के नीचे MRI, CT और OPD सुविधाएं
दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ Postgraduate Institute of Medical Education and…
- Vishal
- April 20, 2026
पंजाब यूनिवर्सिटी में RSS अधिकारी को चीफ गेस्ट बनाने पर बवाल, छात्रों और पुलिस में झड़प
चंडीगढ़ 9 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ Panjab University में श्री गुरु…
- Vishal
- March 9, 2026
मोहाली नगर निगम की बैठक में सुरक्षा पर सवाल, पार्षद की जगह देवर पहुंचे, मेयर ने बीच सभा से हटाया
दैनिक खबरनामा। मोहाली, 15 जुलाई: बुधवार को मोहाली नगर निगम की मासिक…
- Editorial Team
- July 15, 2026