चंडीगढ़ 27 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में आठ साल पुराने मानहानि मामले में पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील ने अदालत में आवेदन दायर कर व्यक्तिगत हाजिरी से छूट देने की मांग की।दायर अर्जी में बताया गया कि सुखबीर बादल पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के सिलसिले में दिल्ली में मौजूद हैं। यह बैठक सुबह 11:30 बजे निर्धारित थी, जिसके कारण वे अदालत में उपस्थित नहीं हो सके। वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि उनकी अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं है, बल्कि जरूरी राजनीतिक दायित्वों के चलते ऐसा हुआ।अर्जी में यह भी कहा गया कि अगली सुनवाई पर सुखबीर बादल स्वयं अदालत में उपस्थित होंगे। बचाव पक्ष ने अदालत से अनुरोध किया कि उनकी अनुपस्थिति को सहानुभूतिपूर्वक देखते हुए उन्हें इस बार के लिए छूट प्रदान की जाए।यह मामला करीब आठ वर्ष पुराना मानहानि प्रकरण है, जिसकी सुनवाई चंडीगढ़ जिला अदालत में चल रही है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख तय कर दी है। अब देखना होगा कि अगली पेशी पर सुखबीर बादल स्वयं कोर्ट में हाजिर होते हैं या नहीं।
You May Also Like
चंडीगढ़ में 2 मार्च को होगा होलिका दहन, 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली
- Vishal
- February 26, 2026
मनीमाजरा के मोटर मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 39 अवैध व लावारिस वाहन जब्त
- Vishal
- February 2, 2026
हरियाणा में SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस की पैनी नजर, राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में बनी राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी
- Vishal
- January 31, 2026
नशा मुक्ति यात्रा खत्म, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल
- Vishal
- February 12, 2026