पंजाब 8 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Mohali में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज सेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। Bhai Ghanaiya Ji Welfare and Service Care Society की ओर से चार जरूरतमंद लड़कियों—राखी, मनीषा कुमारी, पूजा और सविता देवी—को उनकी शादी के लिए मुफ्त लहंगे, सूट, पैंट और कमीज भेंट कर सम्मानित किया गया। इन सभी लड़कियों की शादी 12 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में होने जा रही है।इस मौके पर सोसाइटी की ओर से मटौर स्थित सिलाई सेंटर में एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, क्षमताओं और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।सोसाइटी के चेयरमैन केके सैनी ने इस अवसर पर कहा कि समाज की तरक्की में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की ओर से “लहंगा गैलरी” की शुरुआत की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता करना है। इसके माध्यम से शादी के दौरान होने वाले अनावश्यक खर्च और कपड़ों की बर्बादी को भी कम किया जा सकेगा।कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के सदस्य हरिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर डॉली चाहल, सपना चाहल, आरके शर्मा, राकेश पुरी, सतीश सैनी, मेघा शर्मा, प्रियांका और सिमरन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सोसाइटी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों को स्पष्ट करने की दिशा में पंजाब सरकार का निर्णायक कदम

पंजाब 13 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…
Share to :

सरहिंद धमाका पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला

पंजाब 25 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के सरहिंद रेलवे…
Share to :

गांवों में फिटनेस और विकास को बढ़ावा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में ओपन जिम का किया उद्घाटन

पंजाब 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। ग्रामीण क्षेत्रों में…
Share to :

पंजाब में परमानेंट DGP के लिए पैनल की मांग सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने मांगा नामों का पैनल

पंजाब 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में परमानेंट डीजीपी की…
Share to :