पंजाब 8 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में शहर के कुछ निजी अस्पतालों द्वारा पार्किंग नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मामला वह पहले भी वर्ष 2024 के बजट सत्र के दौरान उठा चुके हैं।विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि मोहाली के कुछ बड़े अस्पतालों—जैसे मैक्स अस्पताल, ग्रेशियन अस्पताल और मायो अस्पताल—द्वारा पार्किंग के लिए निर्धारित जगह का इस्तेमाल अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इसके कारण शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी संबंधित विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए थे और जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन की पुष्टि भी हुई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अस्पतालों द्वारा ग्रीन एरिया में भी पार्किंग की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। विधायक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में विभाग को कई पत्र भी लिखे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
इस मौके पर जवाब देते हुए संबंधित मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि इस मामले में दोबारा नोटिस जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विधानसभा को भरोसा दिलाया कि आने वाले दो से तीन महीनों में इस समस्या का उचित समाधान कर दिया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :