पंजाब 23 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के मुबारकपुर स्थित ऐतिहासिक बैरक में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर देशभक्ति का जोश चरम पर दिखा। पूरे परिसर में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा और बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।इस मौके पर हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में युवा क्लब, डेराबस्सी के काउंसलर, सरपंच, ब्लॉक प्रधान और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।अपने संबोधन में रंधावा ने कहा कि आज हम जो आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, वह शहीदों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने राजगुरु और सुखदेव को भी याद करते हुए कहा कि भले ही अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी, लेकिन उनकी क्रांतिकारी सोच आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए आगे आएं और समाज में फैली नशाखोरी, भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली वाईपीएस चौक पर क़ौमी इंसाफ़ मोर्चा का धरना तीन साल पूरे, आंशिक जाम जारी

मोहाली 9 जनवरी( जगदीश कुमार)चंडीगढ़ सीमा पर स्थित यादविंद्रा पब्लिक स्कूल (वाईपीएस)…
Share to :

फसलों के अवशेष खेतों में मिलाने की अपील, पराली जलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत…
Share to :

जिला कोर्ट परिसर एस.ए.एस. नगर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

LPG संकट का असर स्कूलों में चूल्हों पर बन रहा मिड-डे मील

पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में एलपीजी गैस की कमी…
Share to :