पंजाब 20 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत गांव शामपुर में किसानों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा के मार्गदर्शन में ब्लॉक खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. शुभकरण सिंह की अगुवाई में आयोजित हुआ। शिविर का संचालन डॉ. सुच्चा सिंह (खेतीबाड़ी विस्तार अधिकारी) और श्रीमती दिव्या (खेतीबाड़ी उप निरीक्षक) द्वारा किया गया।इस अवसर पर खेतीबाड़ी विकास अधिकारी डॉ. जसप्रीत सिंह ने किसानों से अपील की कि वे रबी फसलों जैसे गेहूं, गन्ना और सरसों के अवशेषों को खेतों में ही मिलाएं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़े और उत्पादन में सुधार हो। उन्होंने चेतावनी दी कि गेहूं के अवशेष जलाने पर इस बार सैटेलाइट के माध्यम से निगरानी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।डॉ. सुच्चा सिंह ने फसलों के वैज्ञानिक भंडारण और मंडीकरण संबंधी जानकारी दी, जबकि ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह ने आत्मा योजना के तहत चल रही गतिविधियों, महिला किसानों की प्रशिक्षण योजनाओं और सहायक व्यवसायों के बारे में जानकारी दी।श्रीमती दिव्या ने बताया कि सभी किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार कार्ड, फर्द और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ किसान आईडी अवश्य बनवाएं, अन्यथा वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।इस दौरान कॉमन सर्विस सेंटर मजात के श्री जगजीत सिंह द्वारा मौके पर ही किसान आईडी बनाई गई। शिविर में सरपंच शिवराम गीर, लंबरदार जसविंदर सिंह, प्रगतिशील किसान उमराव सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
You May Also Like
अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
- Vishal
- December 25, 2025
अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
- Vishal
- December 27, 2025
उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में
- Vishal
- December 27, 2025
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की हकीकत आई सामने तय समय पर PGI पहुंचने के बावजूद मरीजों को 5–7 घंटे का इंतजार, भूखे-प्यासे डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे रहे लोग
- Vishal
- December 27, 2025