पंजाब 21 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में एलपीजी गैस की कमी का असर अब सरकारी स्कूलों की मिड-डे मील योजना पर दिखने लगा है। हालांकि, राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में बच्चों का भोजन बंद नहीं होना चाहिए। इसी के चलते स्कूलों में वैकल्पिक व्यवस्थाएं अपनाई जा रही हैं।
अमृतसर के सरकारी हाई स्कूल इब्बन कलां में पिछले चार दिनों से मिड-डे मील पारंपरिक चूल्हों पर तैयार किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन के अनुसार रोजाना करीब 10 से 15 किलो लकड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि बच्चों को समय पर भोजन मिल सके। गैस की कमी के बावजूद भोजन की गुणवत्ता और नियमितता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। इससे मिड-डे मील जैसी योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं।सरकार ने स्पष्ट किया है कि गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में भी भोजन तैयार करना अनिवार्य है। स्कूलों को लकड़ी, बिजली या अन्य उपलब्ध साधनों के माध्यम से खाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि बच्चों के पोषण और पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :