पंजाब 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने चुटीले अंदाज़ से माहौल को खूब मनोरंजक बना दिया।अपने शो के प्रमोशन के लिए पहुंचे कपिल शर्मा ने मंच से मज़ाकिया लहजे में कहा, “इस बार वोट आप नवजोत सिद्धू को ही डालना।” यह सुनकर वहां मौजूद भीड़ के साथ-साथ सिद्धू भी ठहाके लगाने लगे। कपिल ने भीड़ के उत्साह को देखकर कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे किसी चुनावी रैली में आ गए हों।
कार्यक्रम में नवजोत सिंह सिद्धू भी मंच पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने राजनीतिक चर्चा से दूरी बनाए रखी। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने लोकप्रिय अंदाज़ में कहा कि उनका शो 152 देशों में देखा जाता है और यहां के छात्र भी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं—इसके साथ ही उन्होंने अपना मशहूर डायलॉग “ठोको ताली” भी दोहराया।इसी दौरान कपिल शर्मा ने माहौल को और रंगीन बनाते हुए पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का मशहूर गाना ‘किथे नई तेरा रुतबा घटदा’ भी गाया, जिसे छात्रों ने खूब एन्जॉय किया।कपिल ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी का समय ज़िंदगी का सबसे खास दौर होता है, इसलिए इसे खुलकर जीना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के अंत में अर्चना पूरन सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में CISF जवान पर पत्नी का आरोप, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ने पर की मारपीट

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Central Industrial Security…
Share to :

राज्य राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सीईओ अनिंदिता मित्रा की अपील लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए जिम्मेदार मतदान ज़रूरी

पंजाब 25 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के 16 वें राष्ट्रीय मतदाता…
Share to :

16 साल पुराने रिश्वत मामले में पूर्व मुख्य सचिव वी.के. जंजुआ पर मुकदमे की मंजूरी

पंजाबी 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब कैडर के 1989 बैच…
Share to :

मोहाली में पुलिस पार्टी पर हमला, अवैध रेत खनन मामले में केस दर्ज

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। जिले के खरड़…
Share to :