चंडीगढ़ 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। फिल्म केडी द डेविल के आगामी गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गाने में अभिनेत्री Nora Fatehi के डांस और कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है।
चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और Punjab and Haryana High Court के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि गाने में डबल मीनिंग बोल और अश्लील दृश्य दिखाए गए हैं, जो सामाजिक शालीनता के खिलाफ हैं और बच्चों व युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं।इस गाने में Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं, जबकि गीतकार Raqueeb Alam हैं।सोशल मीडिया से हटाने की मांग शिकायत में पुलिस से मांग की गई है कि वायरल हो रहे इस गाने के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, 296, 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए। साथ ही गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की भी अपील की गई है।
गृहमंत्री को भी भेजी शिकायत शिकायत की प्रति केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया कि सेंसर बोर्ड ने इस गाने को रिलीज की अनुमति कैसे दी और चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।मामले को लेकर अब पुलिस और संबंधित एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :