पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। जिले के खरड़ क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी 2026 को पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्विफ्ट कार और अन्य वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से रेत की ढुलाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया।बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए धक्का-मुक्की की। घटना में एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट भी की गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मौके से 16.38 घन मीटर रेत बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 31,200 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध खनन और सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।इस घटना के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

देश की प्रगति में विज्ञान की अहम भूमिका हरजोत सिंह बैंस ने छात्रों को जिज्ञासा बढ़ाने के लिए किया प्रेरित

पंजाब 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 17वीं बस रवाना

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, विधायक कुलवंत सिंह…
Share to :

जालंधर में दिनदहाड़े चोरी साइकिल सवार चोर गैस सिलेंडर और 5 हजार नकदी लेकर फरार

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 जालंधर में चोरी की घटनाएं थमने का…
Share to :

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट सख्त 30 जून तक सभी कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए देने का आदेश

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने महंगाई भत्ता…
Share to :