दैनिक खबरनामा 17 मार्च 2026 पंजाबी सिंगर Gippy Grewal को गैंगस्टर Goldy Brar के नाम से धमकी भरी कॉल आने का मामला सामने आया है। इस कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है।वायरल ऑडियो में कॉल करने वाला खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए कहता है, “हां गिप्पी, गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। मैंने तुम्हें कुछ दिन पहले भी मैसेज किया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया।आगे वह धमकी देता है कि “मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ चुका हूं। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। मैसेज इग्नोर कर सकते हो, लेकिन जो गोलियों के बर्स्ट आएंगे, उन्हें इग्नोर नहीं कर पाओगे। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म ही न बनानी पड़ जाए।मामले पर DSP सिटी-2 Harsimran Singh Bal का कहना है कि अभी तक पुलिस के पास इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कनाडा में घर पर हो चुकी है फायरिंग गौरतलब है कि गिप्पी ग्रेवाल कनाडा के White Rock इलाके में रहते हैं। पिछले साल 25 नवंबर को उनके घर पर फायरिंग की घटना भी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी Lawrence Bishnoi Gang ने ली थी।गैंगस्टर Lawrence Bishnoi ने सोशल मीडिया पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए गिप्पी को जान से मारने की धमकी दी थी और अभिनेता Salman Khan से नजदीकी का जिक्र भी किया था।
2018 में भी मिल चुकी है धमकी यह पहला मामला नहीं है। साल 2018 में भी गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर Dilpreet Singh Dhahan उर्फ दिलप्रीत बाबा और उसके साथी सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी।31 मई 2018 को फोन पर रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई थी कि पैसे न देने पर उन्हें Amar Singh Chamkila जैसी मौत दी जाएगी। इस मामले में गिप्पी ने मोहाली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद FIR दर्ज की गई थी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राजस्थान के भीनमाल में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप, पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर सभी बैंकों में हड़ताल

राजस्थान 27 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) राजस्थान।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के…
Share to :

बिसौली में नए ईंट भट्ठे का शुभारंभ, विधायक आशुतोष मौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)बदायूँ जनपद की बिसौली विधानसभा क्षेत्र में…
Share to :

लोकसभा में राहुल गांधी का हमला ‘अमेरिका डील होलसेल सरेंडर’, सरकार लाएगी प्रिविलेज मोशन

नई दिल्ली 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। लोकसभा में…
Share to :

पैकोलिया में अपराधियों का आतंक पुलिस चौकी के पास बाइक लूट, 20 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

उत्तर प्रदेश 30 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के पैकोलिया थाना क्षेत्र…
Share to :