पंजाब 3 मार्च 2026( जगदीश कुमार) मोहाली: Punjab Police के अंतर्गत मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस के दिशा-निर्देशों पर थाना बलौंगी पुलिस ने लूटपाट और छीना-झपटी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर पेरीविंकल ग्रेवाल के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार 27-28 फरवरी 2026 की रात एक व्यक्ति चंडीगढ़ से सवारी छोड़कर लौट रहा था। जब वह ‘AK फार्म’ के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसका रेडमी मोबाइल फोन तथा 2400 रुपये लूट लिए। घटना के बाद थाना बलौंगी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रिंस यादव (रायपुर, बलौंगी), पुष्पेंद्र (मूल निवासी यूपी, हाल निवासी बलौंगी), हैप्पी कुमार (सुनाम, संगरूर) और अजय कुमार (मूल निवासी बिहार, हाल निवासी बलौंगी) को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 3 चोरी की मोटरसाइकिलें और 1 जुपिटर स्कूटर, विभिन्न कंपनियों के 15 मोबाइल फोन, 2400 रुपये नकद, 2 चाकू और एक लोहे का दातर बरामद किया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हथियारों के बल पर राहगीरों को डराकर मोबाइल और वाहन लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों का एक दिन का रिमांड हासिल किया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे पीएम मोदी, संत निरंजन दास के चरण छूकर लिया आशीर्वाद,

पंजाब 1 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Share to :

18 की उम्र, विदेश नहीं भैंसों पर भरोसा पंजाब का लड़का जो महीने में कमा रहा 6 लाख

पंजाब 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब जब ज़्यादातर किशोर IELTS,…
Share to :

मकर संक्रांति पर डाऊं में भव्य मेले का आयोजन, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार का दिखा अनूठा संगम

मोहाली 14 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहाली मकर संक्रांति के पावन अवसर…
Share to :

बलोंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.90 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

पंजाब 14 जनवरी(दैनिक खबरनामा)मोहाली। बलोंगी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई…
Share to :