पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कर रही है। यह बात मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने फेज-10 में पीने के पानी की नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत के दौरान कही।उन्होंने बताया कि फेज-10 के एलआईजी और एमआईजी क्षेत्र में पुरानी और खराब पाइपलाइन के कारण पानी दूषित हो रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए अब पुरानी लाइनों को बदलकर 4 इंच की नई डीआई पाइपें डाली जा रही हैं।विधायक ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे और काम करीब ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा। नई पाइपलाइन से क्षेत्र के लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा, जिससे बीमारियों का खतरा भी कम होगा।उन्होंने यह भी कहा कि फेज-10 में नहरी पानी की सप्लाई पहले ही शुरू की जा चुकी है और किसी भी तकनीकी समस्या को तुरंत ठीक किया जा रहा है।
नगर निगम चुनावों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय अदालत के फैसले का पूरी तरह पालन किया जाएगा।इस मौके पर नगर निगम के कमिश्नर संदीप सिंह गाड़ा, चीफ इंजीनियर नरेश कुमार बत्ता समेत कई अधिकारी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता सेमिनार, छात्रों को ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

पंजाब 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह…
Share to :

नयागांव में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के खिलाफ लोगों का गुस्सा, नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन

पंजाब 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के…
Share to :

गैस संकट की अफवाहों पर पंजाब सरकार अलर्ट, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई सीएम भगवंत मान

पंजाब 12 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध…
Share to :

3 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी अनजान रहे दंपति, दुकानदार ने बताया तो खुला राज

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 3 करोड़ रुपए…
Share to :