पंजाब 19 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली हलके से 13वीं बस को आज विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुद्वारा नानक दरबार, सेक्टर-91 से श्रद्धालुओं से भरी यह बस तीन दिन और दो रातों की यात्रा पर रवाना हुई, जो यात्रा पूरी कर सुरक्षित वापस मोहाली लौटेगी।
इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने के साथ-साथ हर बस में मेडिकल विशेषज्ञ और गाइड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विधायक ने बताया कि इस योजना को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस योजना को आगे भी जारी रखेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।इस मौके पर हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :