पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 3 करोड़ रुपए की लॉटरी जीतने वाला दंपति आखिरकार सामने आ गया है। जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक मक्खन सिंह और उनकी पत्नी कमलेश कौर इस लॉटरी के विजेता हैं। खास बात यह है कि दोनों को पहले इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लॉटरी उनकी ही निकली है।कमलेश कौर ने बताया कि वे फोन और टीवी पर खबरें देख रहे थे कि 3 करोड़ का विजेता अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन उन्हें लगा कि यह लॉटरी उनकी नहीं हो सकती, इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगले दिन जब वे लॉटरी की दुकान के पास से गुजरे, तो दुकानदार ने उन्हें बताया कि उनकी ही लॉटरी निकली है और वे दो दिन से नहीं आए हैं।यह सुनकर दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब उन्होंने टिकट का नंबर मिलाया, तो वह सही निकला। दोनों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया।मक्खन सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे हैं और पहले भी 10-15 बार कोशिश कर चुके थे। इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया। उन्होंने अभी तक इनाम की राशि खर्च करने की कोई योजना नहीं बनाई है, लेकिन उनका कहना है कि वे इस पैसे का इस्तेमाल जरूरतों के अनुसार करेंगे और कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यों में भी लगाएंगे।
यह लॉटरी 14 मार्च को निकली थी, और अब विजेताओं के सामने आने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :