पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब केbमोहाली में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाकर दूसरी शादी कर ली। जब सच्चाई सामने आई तो उसने अपने दूसरे पति को झूठे दहेज केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।जानकारी के मुताबिक, फेज-3बी2 निवासी जगदीश सिंह नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 नवंबर 2023 को देहरादून की रहने वाली निधि शर्मा से बिचौलिए के माध्यम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही महिला का व्यवहार बदल गया और उसने पति से दूरी बनानी शुरू कर दी। वह शारीरिक संबंध बनाने से भी बचती थी और अक्सर फोन पर व्यस्त रहती थी।शक होने पर पति ने जांच की तो मोबाइल चैट और तस्वीरों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोप है कि महिला के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि महिला की पहले ही 29 जून 2018 को महिमन नेगी नाम के व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जो विधिवत रजिस्टर्ड थी और बिना तलाक के उसने दूसरी शादी कर ली।जब पति ने इस बारे में सवाल किया तो महिला और उसके परिवार ने पहले इनकार किया, फिर उसे झूठे दहेज केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।फिलहाल पुलिस ने पत्नी, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच महिला एवं बाल अपराध शाखा को सौंप दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में अलर्ट पठानकोट के बॉर्डर इलाके में निजी स्कूल को बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

पंजाब 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा) पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने…
Share to :

मोहाली में चोरी का बड़ा खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार, सोना, नकदी और अवैध हथियार बरामद

पंजाब 20 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पुलिस ने सेक्टर-77…
Share to :

मॉडल बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गायक बताने वाला आरोपी फरार

पटियाला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पटियाला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
Share to :

हरियाणवी देसी लोकधुनों ने बांधा समां, ओपन-एयर थिएटर दर्शकों से खचाखच भरा

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार…
Share to :