चंडीगढ़ 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश सरकार में तैनात मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का भतीजा बताया जा रहा है। वह चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे अनमोल अपने दोस्तों के साथ बाइक राइड पर निकला था। जब वह सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज के सामने पहुंचा, तो उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, घटना के समय मौजूद उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

जुलाई 2026 में DA/DR बढ़ने की उम्मीद, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिल सकता है एरियर

नई दिल्ली, (दैनिक खबरनामा )2 जून, 2026 : केंद्र सरकार के लाखों…
Share to :

बराड़ा में वार्ड नंबर 5 की मुख्य गली का निर्माण शुरू, नगर पालिका अध्यक्ष रजत मलिक ने किया शुभारंभ

हरियाणा 15 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) बराड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष रजत…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :