पंजाब 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के /नयागांव। चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव के सिंघादेवी इलाके में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहा दो साल का मासूम बच्चा अचानक जेसीबी मशीन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी का टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मासूम की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे की मां अपने बेटे के शव के पास बेसुध होकर रोती रही, वहीं पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के तुरंत बाद जेसीबी चालक मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नयागांव थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। इलाके में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

BMW कार में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10.20 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने नशे…
Share to :

लांडरा चौक के पास सरिया से भरे ट्रक की लूट का पर्दाफाश

पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पुलिस ने लांडरा…
Share to :

पंजाब में बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बड़ी…
Share to :

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…
Share to :