पंजाब 17 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली पुलिस ने लांडरा चौक के पास सरिया से भरे ट्रक/ट्रॉला की लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 टायरी ट्रक-ट्रॉला और करीब 35 टन सरिया बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस कप्तान (जांच) सौरव जिंदल ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को थाना सुहाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अशोक यादव, निवासी मंडी गोबिंदगढ़, अपने कंडक्टर अनिल के साथ 11 फरवरी की रात 35 टन सरिया लेकर खरड़ की ओर जा रहा था। 12 फरवरी तड़के करीब 3 बजे लांडरा चौक के पास एक सफेद हुंडई अल्काजार कार, जिस पर लाल-नीली फ्लैशर लाइट लगी थी, उनके पास आकर रुकी। कार सवार तीन व्यक्तियों ने खुद को अधिकारी बताकर दस्तावेज चेक किए और ड्राइवर व कंडक्टर को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद एक आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस के निर्देश पर सीआईए स्टाफ ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर 14 फरवरी को गांव माजात के पास तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र सिंह उर्फ मोनी, हरविंदर सिंह उर्फ मिंटू और अरविंदर सिंह उर्फ राजा शामिल हैं। तीनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं और जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :