चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पीजीआई के न्यू ओपीडी परिसर में इन दिनों सुधार कार्य तेजी से चल रहा है। इसी बीच लैब नंबर 25 में सैंपल कलेक्शन को लेकर मरीजों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लंबी कतारें, जानकारी की कमी और जगह की कमी के कारण कई मरीजों को परेशान होना पड़ रहा था।इस स्थिति को देखते हुए पीजीआई प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया और सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था को लैब नंबर 25 से हटाकर सीटी सेंटर के पास स्थित लैब नंबर 141 और 142 में स्थानांतरित कर दिया। प्रशासन द्वारा यह बदलाव पूरी योजना के साथ लागू किया गया, ताकि किसी भी मरीज को भ्रम न हो और जांच प्रक्रिया पर कोई असर न पड़े।नई व्यवस्था के तहत मरीजों को अब सैंपल देने के लिए अधिक जगह, बेहतर मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित लाइन व्यवस्था मिल रही है। अस्पताल स्टाफ द्वारा मरीजों को सही जानकारी दी जा रही है, जिससे समय की बचत हो रही है। साथ ही, भीड़भाड़ कम होने से मरीजों को अब पहले की तुलना में ज्यादा राहत मिली है।पीजीआई प्रशासन का कहना है कि सुधार कार्य पूरा होने तक मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया सामान्य और सुचारू रूप से चल रही है। मरीजों ने भी इस बदलाव पर संतोष व्यक्त किया है और कहा है कि अब उन्हें जांच करवाने में पहले से काफी सुविधा मिल रही है।
You May Also Like
क्लाउडनाइन हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने होने वाले माता-पिता के लिए ‘बेबी-रेडी वर्कशॉप एवं बेबी शावर’ का आयोजन
- Vishal
- January 29, 2026
मानहानि केस में पेश नहीं हुए सुखबीर बादल, वकील ने कोर्ट से मांगी हाजिरी से छूट
- Vishal
- February 27, 2026
चंडीगढ़ सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग, बाल-बाल बचे मालिक और कर्मचारी
- Vishal
- January 16, 2026
IDFC First Bank के 590 करोड़ फ्रॉड की आंच 2000 खाते फ्रीज, चंडीगढ़ पुलिस हवलदार का सैलरी अकाउंट भी सील
- Vishal
- February 26, 2026