चंडीगढ़ 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में करीब साढ़े तीन साल से कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर कमान संभाल रहे 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को लेकर एक बार फिर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पंजाब सरकार को स्थायी डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजने को कहा है। इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजा गया, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गृह विभाग को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि 10 दिन के भीतर तीन वरिष्ठ अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजा जाएगा।
मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद जुलाई में गौरव यादव को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। उस समय स्थायी नियुक्ति के लिए पैनल नहीं भेजा गया। बाद में पंजाब विधानसभा में पंजाब पुलिस संशोधन बिल-2023 पारित कर कार्यकारी डीजीपी की व्यवस्था को वैधानिक आधार दे दिया गया।गौरव यादव के कार्यकाल में प्रदेश कई बड़ी चुनौतियों से गुजरा। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, अमृतपाल सिंह प्रकरण, थानों पर आतंकी हमले, बढ़ता गैंगस्टरवाद और नशा तस्करी जैसे मामलों ने पुलिस नेतृत्व की परीक्षा ली। सरकार ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ और ‘ऑपरेशन प्रहार’ जैसे अभियान भी चलाए, लेकिन विपक्ष ने कार्यकारी डीजीपी व्यवस्था पर सवाल उठाए।शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल समेत कई विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट भी राज्यों में कार्यवाहक डीजीपी नियुक्ति पर चिंता जता चुका है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब को स्थायी डीजीपी मिलता है या नहीं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में चंडीगढ़ पुलिस का दमदार प्रदर्शन, कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में चुनावी मंथन आज बघेल-वड़िंग की मैराथन बैठक, 2027 की रणनीति पर फोकस

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को…
Share to :

अकाली बुढ़ा दल ने बलबीर सिंह 96 करोड़ी मामले की CBI जांच मांगी

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में शिरोमणि पंथ अकाली बुढ़ा…
Share to :

पंजाब में ‘मेरी रसोई’ स्कीम का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगी फूड किट

चंडीगढ़ 23 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में भगवंत मान ने पंजाब…
Share to :