चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब विधानसभा में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए जोरदार तरीके से उठाया गया। इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और लुधियाना में राज्य की पहली डॉग सैंक्चुरी बनाकर उसे चालू कर दिया गया है।मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जिन आवारा कुत्तों को शेल्टर में शिफ्ट किया जा सकता है, उन्हें वहां रखा जा रहा है। इसके अलावा राज्य के अन्य बड़े शहरों में भी डॉग सैंक्चुरी बनाने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि सभी नगर निगमों के कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए गए हैं कि हर बड़े शहर में डॉग सैंक्चुरी के लिए जमीन चिन्हित की जाए। संजीव अरोड़ा ने कहा कि वह इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से भी गंभीरता से ले रहे हैं और हर सप्ताह इस विषय पर बैठकें कर रहे हैं, ताकि आवारा कुत्तों की समस्या पर जल्द से जल्द नियंत्रण पाया जा सके।सदन में विधायक डॉ. नछत्तर पाल ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने 5 मार्च 2026 को गुरदासपुर जिले के धालीवाल गांव में हुई दर्दनाक घटना का जिक्र किया, जिसमें ढाई साल के मासूम इस्माइल को आवारा कुत्तों के झुंड ने उस समय बुरी तरह नोच-नोच कर मार डाला, जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था।उन्होंने कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना ने सरकार के प्रशासनिक प्रबंधों और आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
You May Also Like
चंडीगढ़ में KMM की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 19 मार्च से अमृतसर में पहला मोर्चा शुरू
- Vishal
- March 1, 2026
23 साल बाद मिला न्याय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने का दिया आदेश, देरी पर 5 लाख का जुर्माना तय
- Vishal
- February 12, 2026
चंडीगढ़ में पर्यटन प्रचार पर 33.26 करोड़ कैसे खर्च हुए? उठे सवाल, उप-समिति से तत्काल समीक्षा की मांग
- Dainik Khabarnama
- December 16, 2025
6.05 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
- Vishal
- February 7, 2026