चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में बैठक के बाद केएमएम (किसान मजदूर मोर्चा) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगामी रणनीति का ऐलान किया। संगठन के नेता जगजीत सिंह लोंगोवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ किसानों की कई मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।लोंगोवाल ने बताया कि शंभु और खनोरी मोर्चे के दौरान हुए नुकसान के संबंध में 3 करोड़ 77 लाख 948 रुपये की भरपाई की मांग की गई है। इसके अलावा आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग भी अभी तक पूरी नहीं की गई है। उन्होंने सीड बिल और बिजली बिल पर भी सरकार से स्पष्ट स्पष्टीकरण की मांग की।केएमएम ने घोषणा की कि 19 मार्च को पहला मोर्चा अमृतसर में शुरू किया जाएगा, जिसके बाद इस आंदोलन को पूरे पंजाब स्तर पर ले जाया जाएगा।वहीं, नेता बेहराम ने गुरदासपुर में दो पुलिस मुलाजिमों की मौत पर दुख जताते हुए उनके परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त की। साथ ही जिस युवक का एनकाउंटर हुआ, उसके परिवार के साथ भी केएमएम के खड़े रहने का समर्थन किया।संगठन ने समाना में गुरजीत सिंह टावर पर चल रहे धरने का भी समर्थन किया है। इसके अलावा 6 मार्च को बठिंडा में होने वाले बड़े इकट्ठ में भी केएमएम भागीदारी और समर्थन देगा।केएमएम ने यह भी ऐलान किया कि 14 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के मोगा दौरे के दौरान जिला और पंजाब स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे तथा उनके पुतले फूंके जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Government Medical College and Hospital का हाल देख फौजी जवान का फूटा गुस्सा देश की रक्षा की, मां को नहीं बचा सका

चंडीगढ़ 21 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के सेक्टर-32…
Share to :

ठेका कर्मचारियों की नियमितीकरण चुनौती बनी हरियाणा सरकार के लिए, हाईकोर्ट आदेश के समर्थन में 12 फरवरी को आंदोलन

चंडीगढ़ 9 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा…
Share to :

चंडीगढ़ में PNG कनेक्शन अनिवार्य, 3 माह में न लेने पर LPG सप्लाई बंद हो सकती है

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है…
Share to :

मनीमाजरा मोटर मार्केट में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 14 अवैध रूप से खड़े और रिपेयर हो रहे वाहन जब्त

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ नगर निगम ने सार्वजनिक…
Share to :