पंजाब 7 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के माननीय सीनियर कप्तान पुलिस, एसएएस नगर श्री हरमीत सिंह हंस के दिशा-निर्देशों के तहत नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.05 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जानकारी देते हुए एसपी (डिटेक्टिव) श्री करण सिंह सिद्धू ने बताया कि एंटी इन्वेस्टिगेशन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर गहलोत और उनकी टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 6.05 ग्राम हेरोइन बरामद की।इस संबंध में थाना एसएएस नगर में एफआईआर नंबर 21 दिनांक 12.01.2026 के तहत धारा 21-61-85 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल कुमार पुत्र मुकेश राये, निवासी मकान नंबर 421, गली नंबर 8, अटवा कलौनी, जिला एसएएस नगर, उम्र लगभग 20 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी को 5 फरवरी 2026 को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 6 मार्च 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सांसद Amritpal Singh को हाईकोर्ट से झटका, संसद सत्र में शामिल होने की पैरोल याचिका खारिज

दैनिक खबर 27 मार्च 2026 चंडीगढ़ पंजाब के खडूर साहिब से सांसद…
Share to :

घर के आंगन से रेलवे स्टेशन तक चंडीगढ़ के लापता बच्चे यूपी में सुरक्षित मिले चंडीगढ़

25 दिसंबर | जगदीश कुमार घर के बाहर खेलते दो मासूम और…
Share to :

चंडीगढ़ में अब पानी-सीवरेज काम आसान हर सेक्टर में लगेंगे सुविधा कैंप, सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी…
Share to :

रिफंड का कोई सबूत नहीं तो विक्रेता जिम्मेदार चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग का फैसला

चंडीगढ़ 5 जनवरी ( जगदीश कुमार)जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग II, यूटी…
Share to :