पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के असर अब पंजाब में भी दिखाई देने लगे हैं। रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई जिलों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमृतसर में एक गैस एजेंसी पर ताला लगने की खबर है, जबकि फगवाड़ा, लुधियाना, बठिंडा, मोगा और फिरोजपुर सहित कई शहरों में सिलेंडर पाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।बठिंडा में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को करीब 25 दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह बंद होने से होटल, ढाबे और लंगर सेवाओं पर भी असर पड़ा है। एम्स बठिंडा में रोजाना हजारों लोगों के लिए बनने वाला लंगर भी प्रभावित हुआ है। गैस की कमी के कारण अब लंगर में केवल कढ़ी-चावल ही तैयार किए जा रहे हैं।मोगा में भी लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए करीब तीन-तीन घंटे तक लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पिछले तीन-चार दिनों से बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का काम धीमा पड़ गया है। कुछ स्थानों पर तो काम लगभग ठप होने की स्थिति बन गई है। दूसरी ओर ऑनलाइन बुकिंग के दौरान कई बार सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को और परेशानी झेलनी पड़ रही है।इसी बीच फिरोजपुर में रसोई गैस सिलेंडर चोरी का मामला भी सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने डिलीवरी मैन अजय कुमार के खिलाफ 18 गैस सिलेंडर चोरी कर बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है। एजेंसी मालिक के अनुसार चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत करीब 56 हजार रुपये है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।हालांकि अबोहर में गैस एजेंसी संचालकों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उनका कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और घबराहट में अनावश्यक बुकिंग करने की जरूरत नहीं है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गांवों से ग्लोबल सिटी तक मोहाली के शहरी रूपांतरण की कहानी

31 दिसंबर (जगदीश कुमार )कुछ समय पहले तक मोहाली को चंडीगढ़ का…
Share to :

हेडलाइन सेक्टर 45-50 रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ के सेक्टर 45-50 रोड पर…
Share to :

32.60 लाख की फर्जी बैंक गारंटी जमा कर शराब ठेका लेने की कोशिश, 2 पर केस दर्ज

चंडीगढ़ 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ एक्साइज विभाग की शिकायत पर…
Share to :

29 जनवरी को चंडीगढ़ को मिलेगा नया मेयर, चुनाव कार्यक्रम घोषित

चंडीगढ़ 17 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी…
Share to :