पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मोहाली जिले के गांव श्यामपुर में शिवरात्रि के पावन अवसर पर युवाओं द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक कुलवंत सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान दुनिया का सबसे श्रेष्ठ दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए खून की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। जब किसी परिवार का सदस्य अस्पताल में भर्ती होता है और रक्त की जरूरत पड़ती है, तब खून की एक यूनिट भी परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होती है। ऐसे समय में रक्तदान का महत्व समझ आता है।विधायक ने बताया कि यह शिविर सरपंच गुरमुख गिर के प्रयासों से आयोजित किया गया। उन्होंने सरपंच और उनकी पूरी टीम को इस सामाजिक पहल के लिए बधाई और धन्यवाद दिया।इस अवसर पर विधायक ने गांव में एससी समुदाय के लिए धर्मशाला और जंज घर (सामुदायिक भवन) बनाने की मांग को जायज बताते हुए घोषणा की कि जल्द ही इनके निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पहले विवाह समारोह सामुदायिक सहयोग से होते थे, जिससे आपसी भाईचारा मजबूत होता था और खर्च भी सीमित रहता था। लेकिन अब मैरिज पैलेसों में शादियां करने का चलन बढ़ गया है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।कार्यक्रम में सरपंच गुरमुख गिर के अलावा गुरप्रीत सिंह बरियाली, डॉ. कुलदीप सिंह और अवतार सिंह मौली वैदवान भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में नगर निगम हाउस मीटिंग हंगामेदार, बी-रोड पर मैकेनिकल स्वीपिंग बंद होने पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

पंजाब 9 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली नगर निगम (MC) की…
Share to :

ढकोली कम्युनिटी सेंटर में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में मिला डॉक्टर, शिकायत के बाद तत्काल हटाया गया, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के ज़ीरकपुर स्थित ढकोली कम्युनिटी…
Share to :

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, मनरेगा के नाम और फंडिंग को लेकर होगा प्रस्ताव

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार…
Share to :

पंजाब में ठंड के बीच बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी मांग

पंजाब 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)पंजाब में कड़ाके की ठंड के बावजूद बिजली की…
Share to :