दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल था, लेकिन इस जीत के बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने फैंस को खासा हैरान कर दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो लंबे समय से सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहते हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर भारतीय टीम को शानदार जीत की बधाई दी।फाइनल मुकाबले के दौरान धोनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वीवीआईपी बॉक्स में मौजूद थे। उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी दिखाई दिए। भारत की जीत के कुछ ही मिनट बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम की जमकर तारीफ की।धोनी ने अपने पोस्ट में गौतम गंभीर को खास अंदाज में बधाई देते हुए लिखा, “कोच साहब, मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लगती है। मुस्कान के साथ आपकी तीव्रता घातक कॉम्बिनेशन है, बहुत बढ़िया।” गंभीर अपने सख्त और गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, इसलिए जीत के बाद उनकी मुस्कान पर धोनी की यह टिप्पणी फैंस को खूब पसंद आई।उन्होंने आगे लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास बना है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर के भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते देखना बेहद खुशी की बात है।”धोनी ने भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है… चैंपियन गेंदबाज।” फाइनल मुकाबले में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में ला दिया, जिससे भारत की जीत आसान हो गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

घने कोहरे ने रोकी रेल की रफ्तार लखनऊ से गुजरने वाली 45 से ज्यादा ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

लखनऊ 30 (जगदीश कुमार)उत्तर भारत में छाए घने कोहरे का सीधा असर…
Share to :

ट्रेन में इलेक्ट्रिक उपकरणों पर सख्ती जानिए सफर के दौरान किन चीजों का इस्तेमाल है प्रतिबंधित

नई दिल्ली 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली हाल ही…
Share to :

शिक्षक पर दर्ज बलात्कार प्रकरण को बताया झूठा, पिता ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के…
Share to :

कोटा यूपीएचसी केशवपुरा में ‘मिशन ओबीआई लॉस’ पर जागरूकता कार्यक्रम, मोटापे व गैर-संक्रामक रोगों से बचाव का दिया गया संदेश

राजस्थान 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान कोटा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ)…
Share to :