नई दिल्ली 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला चलती ट्रेन के डिब्बे में इलेक्ट्रिक केतली से नूडल्स बनाती दिखाई दी। वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच बहस छिड़ गई। कुछ ने इसे सामान्य घटना बताया, तो कई लोगों ने इसे यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करार दिया। मामला बढ़ने पर रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ट्रेन के भीतर निजी इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग नियमों के विरुद्ध है। विभाग ने संबंधित यात्री के खिलाफ कार्रवाई भी की, जिससे यह विषय और चर्चा में आ गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन में सफर के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ट्रेन में सैकड़ों यात्री एक साथ यात्रा करते हैं, ऐसे में आग या शॉर्ट सर्किट जैसी घटना गंभीर रूप ले सकती है। इसी कारण रेलवे ने कुछ उपकरणों और वस्तुओं के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ है।
नियमों के मुताबिक ट्रेन में इलेक्ट्रिक स्टोव, हीटर, इंडक्शन कुकर और इलेक्ट्रिक केतली जैसे उपकरणों का इस्तेमाल पूरी तरह वर्जित है। ये उपकरण अत्यधिक गर्मी पैदा करते हैं और आग लगने का खतरा बढ़ाते हैं। इसके अलावा गैस सिलेंडर, मिट्टी का तेल, पेट्रोल, डीजल, पटाखे, आतिशबाजी सामग्री और अन्य ज्वलनशील पदार्थ ले जाना भी प्रतिबंधित है। तेजाब या अन्य खतरनाक रसायनों को साथ ले जाना दंडनीय अपराध माना जाता है।रेलवे का साफ कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है, सामान जब्त किया जा सकता है या कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए जरूरी है कि सभी यात्री नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री को सौंपा त्यागपत्र

दैनिक खबरनामा  25 जुलाई नई दिल्ली: नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में सामने आई…

पशु चिकित्सा के लिए अलग वेटरनरी काउंसिल जरूरी, मोहन भागवत ने की स्वायत्त परिषद बनाने की वकालत

महाराष्ट्र 12 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के…

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 1,074 अंक उछला

दैनिक ख़बरनामा मुंबई/नई दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में…

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना ऑनलाइन गेम के टास्क के बाद तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा’

गाजियाबाद चार्ट फरीदाबाद ( दैनिक बनाना ) गाजियाबाद में एक दिल दहला…