राजस्थान 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान कोटा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कोटा डॉ. नरेंद्र नागर के मार्गदर्शन में 21 जनवरी 2026 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) केशवपुरा में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. यावर खान ने “मिशन ओबीआई लॉस” अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।डॉ. यावर खान ने बताया कि मिशन ओबीआई लॉस भारत, विशेषकर राजस्थान में बढ़ती मोटापे की समस्या से निपटने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान है। इसके अंतर्गत लोगों को संतुलित आहार अपनाने, तेल के सीमित उपयोग, कम चीनी सेवन और नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनियमित खानपान और शारीरिक निष्क्रियता मोटापा बढ़ाने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है।कार्यक्रम के दौरान आभा आईडी (ABHA ID) के बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि आभा आईडी से व्यक्ति का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है, जिससे इलाज के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच संभव होती है। यह डिजिटल हेल्थ मिशन की दिशा में एक अहम कदम है।इसके साथ ही फैटी लिवर रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग सहित अन्य गैर-संक्रामक रोगों (NCDs) के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। डॉक्टर ने बताया कि समय पर जांच, सही खानपान, नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार से इन रोगों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को उपयोगी बताया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की कि वे ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :