दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 टी20 विश्वकप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर को लेकर बड़ा सस्पेंस बना रहा। इंग्लैंड को जीत के लिए अंतिम ओवर में 30 रन चाहिए थे और उस समय सभी की नजर इस बात पर थी कि भारत की ओर से 20वां ओवर कौन डालेगा। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए गेंद शिवम दुबे को थमाई। दुबे ने दबाव के बावजूद शानदार गेंदबाजी की और भारत को सात रन से जीत दिलाते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।दरअसल, इंग्लैंड ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बना लिए थे और आखिरी पांच ओवर में उसे जीत के लिए 69 रन चाहिए थे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह के दो ओवर बाकी थे, जबकि हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल का एक-एक ओवर बचा था। 16वें ओवर में बुमराह ने आठ रन दिए, 17वें ओवर में अर्शदीप ने 16 रन खर्च किए। इसके बाद 18वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ छह रन दिए और 19वें ओवर में हार्दिक ने नौ रन दिए। इस तरह इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 30 रन की जरूरत थी।ऐसे में सबको लग रहा था कि गेंद अक्षर पटेल को दी जाएगी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जोखिम उठाते हुए शिवम दुबे को गेंद सौंप दी। दुबे ने अपने करियर के सबसे अहम ओवर में 22 रन दिए और इसी ओवर में जैकब बेथल रन आउट भी हो गए।मैच के बाद अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि वह आखिरी ओवर के लिए पूरी तरह तैयार थे। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं लॉन्ग ऑफ पर खड़ा था और गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी कर रहा था। मुझे पता था कि 30 रन तो बहुत हैं, लेकिन पांच छक्के तो नहीं खाऊंगा।” अक्षर ने मैच में तीन ओवर में 35 रन देकर टॉम बैंटन को क्लीन बोल्ड किया, साथ ही दो शानदार कैच भी

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लालगढ़ जाटान में नववर्ष पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश

लालगढ़ 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जाटान में नववर्ष के शुभ अवसर पर एक…
Share to :

देश की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति ‘प्रहार’ जारी, एमएचए ने बताया सख्त और संतुलित कार्रवाई का खाका

नई दिल्ली 23 फ़रवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय…
Share to :

पैकोलिया में अपराधियों का आतंक पुलिस चौकी के पास बाइक लूट, 20 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

उत्तर प्रदेश 30 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के पैकोलिया थाना क्षेत्र…
Share to :

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :