उत्तर प्रदेश 30 2026 (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश के
पैकोलिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के साए में ही बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया। हसीनाबाद पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर स्थित पुरैना गांव के पास बदमाशों ने एक युवक से बाइक लूट ली और फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार बभनान से लखनऊ जा रहा एक युवक रास्ते में शातिर बदमाश का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगकर युवक की बाइक पर सवारी की। कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी ने “भाई, एक मिनट गाड़ी रोको” कहकर पेशाब के बहाने चालक को नीचे उतार दिया। जैसे ही युवक बाइक से उतरा, बदमाश मौके का फायदा उठाकर बाइक लेकर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस वारदात ने गश्त और पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में बीते 20 घंटे के भीतर अपहरण की एक और घटना सामने आ चुकी है, जिसके आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर बताए जा रहे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस की गश्त और निगरानी मजबूत होती तो ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती थीं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पैकोलिया थाना क्षेत्र अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

आवासीय भूखंड के कथित दुरुपयोग पर एमएस धोनी को नोटिस, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने मांगा जवाब

झारखंड 28 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) झारखंड MS Dhoni को झारखंड…

1 जून से एलपीजी-पीएनजी उपभोक्ताओं पर बढ़ेगी निगरानी, दोहरे गैस कनेक्शन की होगी विशेष जांच

सरकार और गैस कंपनियां डेटा सत्यापन में जुटीं, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए…

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…

ईरान-इजराइल जंग का असर दुबई का गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा अनिश्चितकाल के लिए बंद

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 ईरान-इजराइल युद्ध के बीच सुरक्षा कारणों से…