1 मार्च 2026 तेहरान में जोरदार हवाई हमले के बाद बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे राजधानी के आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया। हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि यह कार्रवाई “तेहरान के दिल” पर की गई है। सेना की ओर से जारी वीडियो में राजधानी के केंद्रीय हिस्से में स्थित दो इमारतों को हवाई हमलों में पूरी तरह ध्वस्त होते देखा जा सकता है। हालिया अमेरिकी-इस्राइली हमलों के दौरान यह पहली बार है जब राजधानी के इस अहम इलाके को सीधे निशाना बनाया गया है।इस्राइली सेना ने बयान में कहा कि वह तेहरान के केंद्र में ईरानी शासन से जुड़े ठिकानों पर व्यापक हमलों की श्रृंखला चला रही है। हमलों का उद्देश्य ईरान के प्रशासनिक और रणनीतिक ढांचे को कमजोर करना बताया गया है। अभियान को ईरान के प्रमुख सरकारी स्थलों पर केंद्रित बताया जा रहा है।
स्थानीय मीडिया और अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तेज धमाकों की आवाजें सुनीं और कई इलाकों में इमारतों से धुआं उठता देखा गया। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर धुएं और धमाकों के वीडियो और तस्वीरें साझा कीं।फिलहाल हमले में हुए नुकसान और हताहतों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर सक्रिय भारत, पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला से की बात समर्थन पर नेतन्याहू ने जताया आभार

नई दिल्ली 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली पश्चिम एशिया में…
Share to :

US-कनाडा नहीं, अब अफ्रीका की ओर नजर बोत्सवाना की ‘गोल्डन पासपोर्ट’ योजना में भारतीय सबसे आगे

नई दिल्ली 8 जनवरी(दैनिक खबरनामा)अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में बसने का…
Share to :

गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया गया

गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लाया…
Share to :

मैक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश:7 की मौत, फुटबॉल ग्राउंड पर लैंडिंग की कोशिश में विमान फैक्ट्री की छत से टकराया

मैक्सिको में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश:7 की मौत, फुटबॉल ग्राउंड…
Share to :