चंडीगढ़ 1 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद का कारण बन गया। पंजाबी गानों की मॉडल, ब्लॉगर और कंटेंट क्रिएटर पायल पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में शराब और सिगरेट का सेवन किया। वीडियो में उनके हाथ में हरे रंग का एक टैटू नजर आ रहा है, जिसे लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।वीडियो सामने आते ही चंडीगढ़ निवासी निहंग सिंह जसरदीप सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह आचरण सिख परंपराओं और मर्यादाओं के खिलाफ है। उनका कहना था कि 48 घंटे के भीतर श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होकर माफी मांगी जाए, अन्यथा वह स्वयं इस मामले में कदम उठाएंगे। जसरदीप सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पायल ने हाथ में सिमरना (कड़ा) पहन रखा था और उसी हाथ से शराब की बोतल पकड़ी हुई थी, जो धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।मामले ने तूल पकड़ते ही सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मुद्दा बता रहे हैं, तो कुछ इसे धार्मिक असंवेदनशीलता से जोड़ रहे हैं। बढ़ते विवाद के बीच पायल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर माफी मांग ली। उन्होंने लिखा कि इंसान से गलतियां होती हैं और वह अपनी भूल स्वीकार करती हैं। आगे से ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन भी दिया।फिलहाल मामला शांत होता दिख रहा है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और धार्मिक संवेदनशीलता को लेकर चर्चा छेड़ दी है।
You May Also Like
चंडीगढ़ के कई स्कूलों को फिर बम की धमकी, सुबह-सुबह ईमेल से मचा हड़कंप
- Vishal
- April 16, 2026
एम सी एम में ‘रिवाइव बाज़ार’ का आयोजन छात्राओं ने सीखा उद्यमिता और सतत विकास का व्यावहारिक पाठ
- Vishal
- February 21, 2026
अकाली बुढ़ा दल ने बलबीर सिंह 96 करोड़ी मामले की CBI जांच मांगी
- Vishal
- January 24, 2026
मनीमाजरा में भीषण आग के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट, युवक की सूझबूझ से बची चार लोगों की जान
- Vishal
- March 26, 2026