पंजाब 20 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के गोबिंदगढ़ थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस पर एक विधवा महिला से कथित मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता ने इस संबंध में पंजाब महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर एससी-बीसी महापंचायत पंजाब ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।पीड़ित महिला मनप्रीत कौर का आरोप है कि उसे थाने में बुलाकर पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर जूते मारे गए और चेहरे पर थप्पड़ मारे गए। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई। महिला का कहना है कि उसे रात करीब 8:30 बजे छोड़ा गया। उसने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकियां भी दीं।
मामला एक 19 वर्षीय युवती के घर से भागने से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, युवती कभी-कभी उससे मिलती थी और एक-दो बार उसके मोबाइल फोन से कॉल भी की थी। इसी आधार पर उसे थाने बुलाया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसके घर आकर सामान में आग लगा दी, जिसके बाद वह अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ डर के माहौल में घर से दूर रह रही है।पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को तलब किया है और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एससी-बीसी मोर्चा के प्रधान बलविंदर सिंह कुम्भड़ा ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो डीएसपी मंडी गोबिंदगढ़ का घेराव किया

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में 3 महीने से बंद सीसीटीवी, बेखौफ चोरों ने उड़ाईं 10 से ज्यादा बाइकें

पंजाब 26 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित…
Share to :

केंद्र ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री संजीव अरोड़ा की ब्रिटेन-इज़राइल यात्रा को दी मंज़ूरी से इनकार आप

पंजाब 15 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी…
Share to :

युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत आदतन ड्रग तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त

पंजाब 20 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

डेथ रिकवरी ट्रिब्यूनल में कामकाज सुचारू रखने के लिए केंद्र का नया आदेश

पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब केंद्र सरकार ने डेथ…
Share to :