पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के
मोहाली, में विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग मोहाली द्वारा जिला अस्पताल से कुष्ठ रोग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली में नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर कुष्ठ रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को तोड़ने और यह संदेश देने का प्रयास किया कि कुष्ठ रोग न तो वंशानुगत है और न ही असाध्य।रैली को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैली गलत धारणाओं को दूर करना बेहद जरूरी है। यह कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, बल्कि पूरी तरह से इलाज योग्य है। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से ग्रसित लोग भी समाज का अहम हिस्सा हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी सम्मानपूर्वक और स्वस्थ जीवन जीने का पूरा अधिकार है।डॉ.जैन ने बताया कि कुष्ठ रोग एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह नसों को प्रभावित कर सकता है, जिससे शारीरिक विकृति जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
इस अवसर पर जिला कुष्ठ रोग अधिकारी जयती बत्रा ने बीमारी के लक्षणों, कारणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है। सही समय पर उपचार शुरू करने पर रोगी 6 महीने से एक वर्ष के भीतर पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है।कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. एच.एस. चीमा, डॉ. परमिंदरजीत सिंह, डॉ. राजममिता भट्टाचार्य, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. शालिन, जिला मास मीडिया अधिकारी हरचरण सिंह, एनएसएस अधिकारी गुरजिंदर सिंह सहित कई अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में शहरभर में सघन सड़क सफाई और स्वच्छता अभियान शुरू

पंजाब 5 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के नगर निगम मोहाली द्वारा…
Share to :

कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल, मानवाधिकार संगठन के पंजाब अध्यक्ष को गैंगस्टर के नाम से जान से मारने की धमकी

पंजाब 3 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर…
Share to :

नया गांव में अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती, कांसल कैचमेंट क्षेत्र से गैरकानूनी निर्माण हटाए गए

पंजाब 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के निर्देशों और माननीय…
Share to :

पंजाब को जल्द मिलेगा नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सिबिन सी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

पंजाब 3जनवरी (दैनिक खबरनामा) में जल्द ही नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ)…
Share to :