पंजाब 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के निर्देशों और माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों की सख्ती से पालना करते हुए म्यूनिसिपल काउंसिल (एम.सी.) नया गांव द्वारा अवैध कब्जों और गैरकानूनी निर्माणों के खिलाफ चल रही मुहिम दूसरे दिन भी जारी रही। इस कार्रवाई के दौरान सुखना झील के कांसल कैचमेंट क्षेत्र में बने अवैध ढांचों को हटाया गया।दूसरे दिन की यह कार्रवाई एम.सी. नया गांव के अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें कार्यकारी अधिकारी, सहायक नगर अभियंता, सेनेटरी इंस्पेक्टर, जनरल इंस्पेक्टर और फील्ड स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। थाना प्रभारी नया गांव अपने पुलिस कर्मियों सहित पूरी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे।प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील कांसल कैचमेंट और फ्लडप्लेन जोन में हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर बनाए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई। ये क्षेत्र सुखना झील के संरक्षण, प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था को बनाए रखने और बाढ़ की संभावनाओं को रोकने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
प्रशासन ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को पहले ही नोटिस जारी कर अवैध कब्जे स्वयं हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन चेतावनियों के बावजूद निर्माण जारी रहने पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। ऐसे अवैध निर्माण वर्षा जल के प्राकृतिक प्रवाह में बाधा उत्पन्न करते हैं,जिससे पर्यावरणीय असंतुलन और बाढ़ का खतरा बढ़ता है।दूसरे दिन की कार्रवाई शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। जिला प्रशासन और एम.सी. नया गांव ने स्पष्ट किया है कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और कांसल कैचमेंट क्षेत्र, पटियाला की राओ तथा अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के गैरकानूनी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यकारी अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रतिबंधित क्षेत्रों में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें ढांचों को ध्वस्त करना और जुर्माना शामिल है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वीकृत बिल्डिंग प्लान, भूमि उपयोग नियमों और अदालत के आदेशों का पूर्ण पालन करें।उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन सुखना झील के कैचमेंट क्षेत्र की सुरक्षा, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और जनहित में पर्यावरणीय नियमों की सख्त पालना के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :