चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी है। लगातार गिरते तापमान को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्दी की छुट्टियों में बदलाव किया है।शिक्षा विभाग द्वारा 4 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की फिजिकल कक्षाएं 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही प्ले ग्रुप, नर्सरी और किंडरगार्टन के बच्चों की छुट्टियां भी 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।शिक्षा विभाग का कहना है कि अत्यधिक ठंड और ठंडी हवाओं के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। हालांकि, उच्च कक्षाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्णय ले सकते हैं।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है, ऐसे में शिक्षा विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर आगे भी छुट्टियों की अवधि बढ़ाई जा सकती है।इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है, वहीं बच्चों में भी छुट्टियां बढ़ने को लेकर खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
You May Also Like
चंडीगढ़ में 11 नए वेंडिंग जोन के प्रस्ताव पर व्यापारियों का विरोध, गृह सचिव से की मुलाकात
- Editorial Team
- July 23, 2026
नशे के खिलाफ कार्रवाई में 9 गिरफ्तार, आठ मामले दर्ज
- Editorial Team
- September 23, 2026
चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव में इनेलो का बड़ा दांव, पीयू और डीएवी के लिए आईएसओ ने उतारे प्रत्याशी
- Editorial Team
- August 10, 2026
गुरु नानक पवित्र वन पहल को मिलेगा नया आयाम, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर
- Editorial Team
- June 14, 2026