चंडीगढ़ 11 जनवरी( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार से इस बार करीब 20 प्रतिशत अधिक बजट की मांग की है। प्रशासन ने कुल 1,396.63 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया है, जिससे कुल बजट राशि 8,379.81 करोड़ रुपये हो जाएगी।मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में चंडीगढ़ प्रशासन को केंद्र सरकार से 6,983.18 करोड़ रुपये का बजट मिला था। इसमें रेवेन्यू हेड के तहत 6,185.18 करोड़ रुपये और कैपिटल हेड के तहत 798 करोड़ रुपये शामिल हैं।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट में प्रशासन का मुख्य फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, आवास और शहरी विकास पर रहेगा। बढ़ते शहरीकरण, बुनियादी ढांचे की बढ़ती जरूरतों और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजट में बढ़ोतरी की मांग की गई है।इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रशासन को 6,513.62 करोड़ रुपये का बजट मिला था। वहीं, मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने बजट में केवल 7.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हर वर्ष चंडीगढ़ प्रशासन केंद्र से 20 से 25 प्रतिशत तक बजट बढ़ाकर मांग करता है,लेकिन केंद्र सरकार की ओर से आमतौर पर 7 से 10 प्रतिशत के बीच ही वृद्धि को मंजूरी मिलती है। बजट सीमित रहने के कारण कई विकास परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करना पड़ता है, जबकि शहर की जरूरतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इंडिया अमेरिका ट्रेड डील पर जताई संतुष्टि, AAP-कांग्रेस पर साधा निशाना

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026( जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ में । पंजाब भारतीय…
Share to :

अप्रैल में ही चंडीगढ़ में जून जैसी गर्मी, पारा 38°C पार; 41°C तक पहुंचने का अलर्ट

दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में अप्रैल के महीने में ही…
Share to :

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया बोले देश नए युग में, महिला-युवा सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता”

चंडीगढ़ 8 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि…
Share to :

5 हजार के संदिग्ध ट्रांजैक्शन पर पूरा बैंक खाता फ्रीज करना गलत हाईकोर्ट ने HDFC बैंक को लगाई फटकार

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 चंडीगढ़ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बैंक…
Share to :