चंडीगढ़ 10 जनवरी(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यूटी प्रशासन जल्द ही एक नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। प्रशासन की तैयारी के मुताबिक, अगले दो से तीन महीनों के भीतर यह योजना शुरू की जा सकती है। प्रस्तावित स्कीम सेक्टर-53 में लाई जाएगी, जहां नए फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।इस बार हाउसिंग स्कीम का मॉडल पहले से अलग होगा। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) केवल जमीन उपलब्ध कराएगा, जबकि फ्लैटों का निर्माण प्राइवेट बिल्डर द्वारा किया जाएगा। तैयार फ्लैटों का ड्रॉ के माध्यम से आवंटन किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।
15 साल बाद लौट रही हाउसिंग स्कीमbगौरतलब है कि पिछले करीब 15 वर्षों से यूटी प्रशासन की ओर से कोई भी बड़ी हाउसिंग स्कीम सफलतापूर्वक लॉन्च नहीं हो पाई है। इस दौरान जो भी योजनाएं लाई गईं, वे या तो विफल रहीं या बीच में ही रद्द करनी पड़ीं। ऐसे में सेक्टर-53 की यह नई स्कीम आम लोगों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई है।प्रशासन की निगरानी में होगा पूरा प्रोजेक्ट
चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद के अनुसार, इस हफ्ते संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर हाउसिंग स्कीम की कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट डेवलपर को जमीन दी जाएगी और वही फ्लैट तैयार कर बिक्री करेगा, लेकिन पूरी प्रक्रिया चंडीगढ़ प्रशासन की सख्त निगरानी में पूरी की जाएगी।
प्रशासन का मानना है कि इस नए मॉडल से न सिर्फ आवासीय जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा, बल्कि लंबे समय से रुकी पड़ी हाउसिंग योजनाओं को भी नई दिशा मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सीबीआई का शिकंजा चंडीगढ़ मार्केट कमेटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति का मामला, कोर्ट में दाखिल हुई चार्जशीट

चंडीगढ़ 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) चंडीगढ़।केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने…
Share to :

46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में चंडीगढ़ पुलिस का दमदार प्रदर्शन, कई पदक जीतकर बढ़ाया मान

चंडीगढ़ 6 फरवरी 2026(जगदीश कुमार ) चंडीगढ़ केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित…
Share to :

19 जनवरी से स्कूलों में फिर शुरू होंगी नियमित कक्षाएं, शीतकालीन प्रतिबंध हटे

चंडीगढ़ 18 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़।यूटी शिक्षा विभाग ने कड़ाके की ठंड…
Share to :

सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन ने चंडीगढ़ में बिल्डिंग मिसयूज़ पेनल्टी की वैधता पर उठाए सवाल

चंडीगढ़ 13 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ सेकंड इनिंग्स एसोसिएशन के…
Share to :