जयपुर | 25 दिसम्बर (जगदीश कुमार) जयपुर के घाटगेट क्षेत्र में सुन्नी दावते इस्लामी की ओर से 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी एवं 814वां उर्से ख्वाजा गरीब नवाज के पावन अवसर पर एक भव्य सुन्नी इज्तेमा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर रूहानी फ़ैज़ हासिल किया।कार्यक्रम जयपुर शहर के मुफ्ती मौलाना मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रज़वी साहब की सरपरस्ती में संपन्न हुआ। इज्तेमा के मुख्य अतिथि सुन्नी दावते इस्लामी (मुंबई) के अमीर मौलाना मुहम्मद शाकिर अली नूरी साहब रहे। उन्होंने अपने संबोधन में ख्वाजा गरीब नवाज की जीवनी, सूफी तालीम और अमन, भाईचारे व इंसानियत के पैग़ाम पर विस्तार से प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता आले रसूल अल्हाज मौलाना सय्यद अमीनुल कादरी साहब ने मुहब्बत-ए-रसूल ﷺ और अखलाकी तालीम को जीवन में अपनाने पर ज़ोर दिया। वहीं मौलाना सय्यद मुहम्मद कादरी साहब ने नमाज़ की अहमियत बताते हुए कहा कि नमाज़ इंसान को बुराइयों से दूर रखती है।इज्तेमा में विभिन्न इस्लामिक स्कॉलर्स ने युवाओं को समाज सेवा, शिक्षा और देश की तरक्की में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सलातो-सलाम और देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ के साथ हुआ।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :